मैनपुरी, जनवरी 8 -- औंछा। दो महीने से लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग रहा। कोई पता न चलने पर मां ने दूसरे गांव के युवक पर युवक की हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि गायब युवक को डीजल लेने के लिए आरोपी ने बुलाया था लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनीता देवी पत्नी जयवीर सिंह निवासी सुंदरपुर औंछा ने पुलिस से शिकायत की 13 नवंबर की रात 9 बजे उसका 18 वर्षीय पुत्र विकास बघेल से मानपुर निवासी उकेश उर्फ लट्ठा पुत्र मुंशीलाल ने डीजल लेने के लिए बुलाया। उसके बाद से ही उसके पुत्र का पता नहीं है। आरोप लगाया कि लट्ठा पर उसे शक हे कि कहीं उसने उसके पुत्र की हत्या तो नहीं कर दी या फिर उसके साथ कोई अप्रिय घटना की गई है। घटना से पूरा परिवार परेशान है। उसके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.