देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इसकी वजह से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह मानदेय के जल्द भुगतान की आस लगाए हैं। किसी तरह काम चलाने को मजबूर है। मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसमें नर्स, टेक्नीशियन, एमपीडब्लू सहित अन्य कर्मी शामिल हैं। कर्मचारियों को मानदेय के लिए परेशान होना पड़ता है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कार्यभार संभालने के बाद इसे गंभीरता लिया और मानदेय का नियमित भुगतान होने लगा। इधर फिर समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। इस समय दो माह का मानदेय बकाया है। मानदेय न मिलने से कर्मियों का बजट बिगड़ गया है, उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझ पड़ रहा है। बच्चों के स्क...