मधेपुरा, फरवरी 12 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में पिछले दो महीने से सिजिरियन ऑपरेशन नहीं करने वाले चिकित्सक से शो कॉउज मांगते हुए आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अकार्यरत आशाओं को चिन्हित कर चयनमुक्ति के लिए स्पष्ट अनुशंसा सिविल सर्जन को उपलब्ध कराएं। समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पिछले तीन महीने के लो परफॉमिंग वाले एचएससी में कार्यरत एएनएम से शो कॉउज मांगते हुए आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सी सेक्शन की समीक्षा के क्रम में सदर अस्पताल में विगत दो महीने से सी सेक...