गया, नवम्बर 30 -- मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना से लोगों को 125 यूनिट नि:शुल्क बिजली दी जा रही है। इसके बाद भी पहले के बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बिजली चोरी की जा रही है। ऐसी स्थिति को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर बकाया बिल वसूली से लेकर बिजली चोरी को लेकर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड गंभीर हो गया है। दो माह से अधिक की बकाया राशि वाले की बिजली कटेगी। शहरी क्षेत्र और बोधगया क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बकाया बिल की राशि जमा करने व 125 यूनिट नि: शुल्क बिजली मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी न करने की अपील की गई। इसकी जानकारी रविवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता आजाद कुमार सिंह ने दी। बताया कि बकाया बिल यानि राजस्व वसूल के लिए दिसंबर से विशेष अभियान शुरू होगा। यहा ...