लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 6 -- लखीमपुर, संवाददाता। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई, छात्रवृत्ति सहित अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बाद भी पंजीकरण दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर पंजीकरण नहीं करा रहे हैं। सीडीओ की पहल पर श्रम विभाग ने तहसील व ब्लॉकों में कैम्प आयोजित किया। दो महीने में 11349 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। श्रम विभाग के अफसरों का दावा है कि दो महीने में सबसे ज्यादा पंजीकरण प्रदेश में खीरी जिले में हुए हैं। श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को मिले इसके लिए सीडीओ अभिषेक कुमार ने ब्लॉकों पर कैम्प लगाकर पंजीकरण का निर्देश दिया। सीडीओ की पहल पर कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने बताया कि तहसील, ब्लॉकों में कैम्प लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.