रामपुर, अगस्त 3 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस बार लक्ष्य पूरा करने में विभाग को माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। कारण, विवाह आयोजन से पहले ही विभाग के पास में 500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं जबकि शासन ने इस बार रामपुर के लिए 510 शादियां कराने का लक्ष्य दिया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार ने इस बार बड़ा बदलाव किया है। पिछले वर्ष तक सरकार प्रति जोड़े 51 हजार रुपये खर्च करती थी। इसमें 35 हजार रुपये दुल्हन के खाते में जाते थे। बाकी विवाह आयोजन और सामान आदि पर खर्च किए जाते थे। इस बार सरकार ने प्रति जोड़ा एक लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। अब दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही सामान के लिए 25 हजार रुपये और 15 हजार रुपये आयोजन के लिए तय किए हैं। इसके साथ ही लक्ष्य भी घटाकर 510 कर दिया है। नई योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.