मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गर्मी की आहट के साथ ही शहर में भूजल स्तर 46 फीट पर पहुंच गया है। इससे आने वाले दिनों में तपिश बढ़ने पर जलसंकट की समस्या और गंभीर होने की आशंका है। बीते दो महीने में ही अधिकतर सात फीट तक भूजल स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, शहर में भूजल का सामान्य स्तर 25 फीट माना गया है। एक दिन पहले सोमवार को विभिन्न इलाकों में स्थित नगर निगम के 29 पंप गृहों की जांच में 20 जगहों पर भूजल स्तर 35 से 46 फीट पर पाया गया है। सबसे बुरा हाल लकड़ीढ़ाई इलाके का हैं। वहां भूजल स्तर 46 फीट पर मिला है। करीब दो महीने पहले दिसंबर के शुरुआत में वहां का भूजल स्तर 39 फीट दर्ज किया गया है। यानी सात फीट की गिरावट है। उधर, मारवाड़ी स्कूल स्थित पंप बीते सवा महीने में तीन बार खराब हो चुका है। स्थानीय वार्ड पार्षद रश्मि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.