औरैया, जनवरी 31 -- अजीतमल, संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) अजीतमल क्षेत्र में विभाग के लिए भी संजीवनी साबित हो रही है। योजना के दो महीने पूरे होने तक उपखंड अजीतमल में करीब 3600 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए बकाया बिजली बिलों का निस्तारण कराया है, जिससे विभाग को लगभग पांच करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। विद्युत विभाग की इस योजना के तहत पहले महीने में ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट के साथ मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दी गई, जबकि दूसरे महीने में ब्याज पूरी तरह माफ करते हुए मूलधन में 20 प्रतिशत की छूट का लाभ उपभोक्ताओं को मिला। योजना के दूसरे चरण का अंतिम दिन शनिवार को होने के कारण उपखंड कार्यालय अजीतमल समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों पर उपभोक्ताओं ...