भदोही, अप्रैल 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सड़कों पर चल रहे ओवरलोडिंग बड़े वाहनों के खिलाफ आरटीओ व खनन विभाग की सख्ती बढ़ गई है। दो महीने में सघन चेकिंग अभियान के तहत कुल 53 वाहनों का चालान काटा जा चुका है। जबकि दो दर्जन से ज्यादा वाहनों से लाखों जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि जिले में दो माह में 53 बड़े ओवरलोड वाहनों का चालान किया जा चुका है। जबकि दो दर्जन से ज्यादा बड़े बकाएदारों से लाखों का जुर्माना वसूला जा चुका है। सैकड़ों वाहन स्वामियों को वसूली के लिए आरसी जारी किया जा चुका है। सड़क पर ओवरलोडिंग चलने वाले बड़े वाहन जैसे ट्रक, डंफर व ट्रेलर को पकड़कर वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो वाहन पकड़े जा रहे हैं उसे काली सूची में शामिल कर दिया जा रहा है जाकि बिना जुर्माना भरे उसका फिटनेस आदि का कोई काम नहीं होगा। वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.