औरंगाबाद, फरवरी 6 -- ओबरा प्रखंड मुख्यालय में देवी मंदिर से बेल रोड तक मुख्य सड़क से अतिक्रमण नहीं हटने के कारण जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। औरंगाबाद-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो सड़कों पर खड़े कर दिए जाते हैं, जबकि सब्जी विक्रेता और दुकानदार मुख्य सड़क पर ही दुकानें लगाकर बैठ जाते हैं, जिससे घंटों जाम लगा रहता है और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार दो पहले एनएच अधिकारियों ने स्थल चयन कर सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय अंचल अधिकारी को पत्र भेजा था, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी अंचल कार्यालय की ओर से न तो मार्किंग कराई गई और न ही अतिक्रमणकारियों को कोई सूचना दी गई। बड़े दुकानदार अपनी दुकानों के सामने टेंट लगाकर सड़क घेर लेते हैं और फुटपाथ दुकानदार भी मुख्य सड़क पर बैठ जाते हैं। दिन के समय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.