भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता दो माह के लंबे इंतजार के बाद पीरपैती की प्रमिला देवी की अंततोगत्वा सर्जरी हो गई। सबसे पहले ऑपरेशन थिएटर में लाई गई प्रमिला देवी को एनेस्थीसिया विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कमलेश कुमार ने जनरल एनेस्थीसिया दिया। इसके बाद बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे से प्रमिला देवी के स्पाइन की सर्जरी शुरू हो गई। करीब तीन घंटे तक डॉ. कन्हैया लाल की यूनिट ने इस आपरेशन को अंजाम दिया। करीब साढ़े 12 बजे जब ओटी से प्रमिला देवी को बाहर लाया गया तो इस वक्त तक वे बेहोश थी। बकौल डॉ. कन्हैया, महिला मरीज की हालत ठीक है। उन्हें कम से कम एक सप्ताह तक अस्पताल में और गुजारना पड़ेगा। इसके बाद उनके सेहत की जांच की जाएगी। सब कुछ सही मिला तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.