कन्नौज, दिसम्बर 28 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के पुरानी ठठिया निवासी आनंद तिवारी की पुत्री दो माह पूर्व गायब हो गई थी। जिसका आज तक सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुत्री की खोजबीन के बाद परिजनों द्वारा रामपुर के एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरू कर दी। पुरानी ठठिया निवासी आनंद तिवारी पुत्र संभू दयाल खेतीबाड़ी करके जीवनयापन कर रहे हैं। थाना ठठिया को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्र अर्थात् दो माह पूर्व अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद युवती का पता नहीं चल सका। वहीं उन्होंने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप रामपुर के एक युवक पर लगाया। उधर ठठिया पुलिस का कहना है कि आनंद के दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार आरोपियों के घरों पर छापा डाला जा रहा है। जल्द ही पुत्री ...