सासाराम, जनवरी 19 -- नोखा, एक संवाददाता। ब्यूटी पार्लर का समान खरीदने नोखा बाजार गई युवती के गायब हुए दो माह हो गए। लेकिन एसका सुराग पाने में पुलिस विफल रही है। सुराग नहीं मिलने से परिजनों ने रविवार को थाना परिसर में पहुंच हंगामा किया। काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए। पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य आरोपित बांका जिला में पदस्थापित फॉरेस्टर को बीते बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं युवती के बरामदगी के लिए आरोपित फॉरेस्टर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...