चित्रकूट, दिसम्बर 10 -- चित्रकूट। संवाददाता भौंरी कस्बा निवासी किसान संगमलाल ने ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर डीएम से शिकायत की है। बताया कि विद्युत विभाग से निजी नलकूप में कनेक्शन के लिए वर्ष 1991 में उसने आवेदन किया था। विभाग बिना लाइन खींचे ही बिल भेजने शुरू कर दिए थे। बाद में उपेभोक्ता फोरम में वाद दायर करने पर 2019 में उसकी लाइन चालू हुई। फोरम ने पुराने बिल रद्द करने के आदेश भी दिए थे। लेकिन बिल आज तक संशोधित नहीं किए गए। बताया कि दो माह पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसे अभी तक नहीं बदला गया है। जिससे वह सिंचाई के लिए परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.