शामली, दिसम्बर 8 -- सितंबर से सफाई और मरम्मत कार्य के कारण बंद पड़ी पूर्व यमुना नहर में पिछले दो दिन से पानी छोड़े जाने के बाद मनकामेश्वर महादेव मंदिर घाट पर शाम की गंगा आरती फिर से अपने पूर्ण वैभव के साथ होने लगी है। दो माह के लंबे इंतजार के बाद नहर में पुनः बहती पवित्र धारा देखकर श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर के प्रसिद्ध मनकामेश्वर महादेव मंदिर घाट पर प्रतिदिन सायंकाल सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र होकर पूर्व यमुना नहर की अविरल धारा में गंगा आरती करते थे। इस आरती की खासियत यह है कि यहां नहर को ही गंगा मानकर पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। सितंबर माह में यमुनानगर हैड पर वार्षिक सफाई एवं मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण पूरे पूर्वी यमुना नहर तंत्र में पानी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था।पानी बंद होने से नहर का तल पूरी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.