हरदोई, जनवरी 10 -- सांडी। कस्बे के एक दलित युवक से मारपीट और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त के मामले में करीब दो माह बाद गांव के दो युवकों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहल्ला नवाबगंज निवासी आलोक ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि बीते 10 नवंबर को वह अपने साथी अंशू के साथ बाइक से अपने भतीजे के अन्नप्राशन संस्कार में शामिल होने सगैचामऊ स्थित दुलाराव बाबा मंदिर जा रहा था। जब वह पिड़हथिया गांव के किनारे पहुंचा, तो वहां खड़े गांव निवासी मुनीश और सकरा निवासी उसके साथी दीपांशु ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने आलोक के साथ मारपीट की और उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित द्वारा पीआरवी पुलिस को सूचना देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.