लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- लखीमपुर। लखनऊ में दहशत का पर्याय बने पकड़े गए बाघ को वन विभाग ने दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के कोर एरिया के घने जंगल में छोड़ दिया है। खास बात यह है कि हिंसक बाघ को पकड़ने के लिए दो माह से दुधवा टाइगर रिजर्व की एक्सपर्ट हथिनियों डायना और सुलोचना ने लखनऊ के रहमान खेड़ा में डेरा डाल रखा था। दो महीने की मेहनत के बाद अब दोनों की दुधवा वापसी हो रही है। इसके बाद इनको होली तक स्पेशल छुट्टी दी जाएगी। अभियान से थक हार कर लौटीं दोनों हथिनियां अब विश्राम करेंगी। ऊ के रहमानखेड़ा में 92 दिनों तक बाघ की दहशत रही। बाघ कई पशुओं का शिकार कर चुका था। उसके डर से लोग घर से भी नहीं निकल पा रहे थे। लखनऊ के बाहरी इलाके में खेती-किसानी भी चौपट हो गई थी। इस बाघ को पकड़ने में लखनऊ का वन विभाग लगा था। इसके बाद खीरी जिले से भी वन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.