मुरादाबाद, मार्च 17 -- शहर के दो मुख्य मार्गों पर भूमिगत केबिल बिछाने का काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ने चार्ज संभालते हुए साइट का सर्वे करके काम शुरू कर दिया है। वेव मॉल से त्युलिप गार्डन और किला चौराहे से रामगंगा विहार चौकी के मार्ग पर भूमिगत केबिल बिछाई जानी है। बिजली के खंबे हटाए जाने हैं। कार्यदायी संस्था नेशनल कान्ट्रेक्टर एंड सप्लायर को मार्च 31 तक सारा काम पूरा करना है। हाल ही में कार्यदायी संस्था की ओर से जिम्मेदारों ने शहर पहुंचकर काम शुरू कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता नगर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा काम शुरूर कर दिया गया है। काम को निर्धारित अवधि में काम पूरा कराने का प्रयास रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.