मैनपुरी, मार्च 16 -- थाना के ग्राम दिवन्नपुर चौधरी निवासी राघवेंद्र ने थाने में दी तहरीर में कहा कि बीती शाम 5 बजे उसकी जगह पर गांव के ही अंकित, अश्वनी, अनमोल जबरन गुंडागर्दी के चलते अवैध कब्जा कर रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं नगला मधु निवासी रोहित ने थाने में दी तहरीर में कहा कि रविवार को प्रातः 10 बजे वह गांव में ही जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दुर्वेश, सुखवीर, अंशुल ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आई मां ग्याश्री को भी आरोपियों ने मारापीटा। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.