मुंगेर, फरवरी 15 -- टेटियाबंबर। टेटियाबंबर अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आमलोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में भूमि संबंधी कुल तीन मामले सामने आए, जिनमें से दो का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। एक मामले को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अगली तिथि तक स्थगित किया गया। अंचल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता है। इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार, कर्मचारी वरुण कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...