दुमका, दिसम्बर 11 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गोली चलाने व बमबारी मामले में सरैयाहाट थाना कांड संख्या- 78/2024 के प्राथमिकी अभियुक्त अजीत यादव एवं उसके पिता श्यामदेव यादव दोनों ग्राम बंधुआकुरा थाना बंधुआकुरा जिला बांका को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताये कि बीते 26 जून 2024 को बिहार बांका के बंधुआकुरा गांव का एक युवक अजीत यादव बंदरी गांव के बाल किशोर मंडल के किराना दुकान से 700 रुपए का सामग्री लिया और कहा कि कुछ दिन बाद रुपए देंगे। तभी दुकानदार ने कहा कि वह छोटा मोटा कारोबारी करता है उधारी नहीं दे पाऐगा। तभी उक्त युवक यह कहकर गया कि आते है सब पैसा देते हैं रूको। तभी थोड़ी देर बाद अजीत यादव, उसके पिता श्यामदेव यादव सहित तीन मोटरसाइक...