रुद्रपुर, जनवरी 4 -- सितारगंज, संवाददाता। गोठा लौका के ग्रामीणों का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 23 माह से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया है। रविवार को भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने ग्रामीणों की दो मांगों पर सहमति जता दी है। ग्रामीणों ने काबिज भूमि पर भूमिधरी अधिकार देने, उप जिला चिकित्सालय की स्थापना और पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग को लेकर 18 जनवरी 2024 से नगरपालिका परिसर के पास दिन-रात अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। इस दौरान कई बार तिरंगा चौक और मुख्य चौक पर भी प्रदर्शन किया गया। शनिवार को तहसीलदार हिमांशु जोशी ने पुलिस अधिकारियों व खुफिया विभाग के अफसरों के साथ प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी मांगों को गंभीरता से सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.