वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवददाता। नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय (सर्किल कार्यालय) के चार डिविजन मछोदरी, राजघाट, इमिलियाट और सारनाथ के कैश काउंटरों पर तैनात 26 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इनके मानदेय के भुगतान के लिए निर्माण खंड-द्वितीय के अधिशासी अभियंता कार्यालय से दिसंबर और जनवरी का बिल अपलोड कर दिया गया है। इन ऑपरेटरों का आरोप है कि भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित उप मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय में भुगतान की फाइल रोक रखी है। उप मुख्य लेखाधिकारी का अतिरिक्त चार्ज देख रहे लेखाधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि एक सप्ताह पहले चार्ज मिला है। कार्यालय से जानकारी लेने के बाद कुछ बात पायेंगे। निर्माण खंड-द्वितीय के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिसंबर का बिल 23 जनवरी को भेज दिया गया था। जनवरी का...