धनबाद, जनवरी 10 -- बलियापुर। दो महीने से ठप पड़ी जलापूर्ति योजना फेज वन को चालू करने की कवायद शुक्रवार को शुरू हो गई। इसको लेकर प्रमुख पिंकी देवी ने बाघमारा पंचायत सचिवालय में संवेदक, विभाग के अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाया। कार्यपालक अभियंता ने मामले में त्वरित कदम उठाते हुए जलापूर्ति अविलंब चालू कराने का भरोसा दिया। मौके पर जेई लखिराम मांझी, उपप्रमुख आशा देवी, मुखिया गणेशचंद्र महतो, सुनील महतो, उत्तम चौबे, संजीत गोराइं, विजय गोराइं, धनंजय महतो, दिलीप महतो आदि थे। बता दें कि फेज वन के 41 में 20 गांवों में जलापूर्ति अभी तक शुरू ही नहीं हुई। विधायक चंद्रदेव महतो ने मामले को विधानसभा में भी उठाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.