नई दिल्ली, मार्च 2 -- Elon Musk World Richest Man: डोनाल्ड ट्रंप के राइट हैंड और अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब कायम रखा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ की कुल संपत्ति $351 बिलियन (करीब 30 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। हैरानी वाली बात यह है कि 2025 की शुरुआत से ही दो महीने के भीतर उन्होंने $81 बिलियन की संपत्ति गंवा दी है। 2 मार्च 2025 तक एलन मस्क की सबसे बड़ी संपत्ति का स्रोत उनकी कंपनी स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी है। वह एक ट्रस्ट के जरिए कंपनी के लगभग 42% शेयर के मालिक हैं। स्पेसएक्स की दिसंबर 2024 की टेंडर ऑफर वैल्यू $350 बिलियन थी, जिससे मस्क की इस कंपनी से कुल संपत्ति $136 बिलियन बनती है। उनकी दूसरी सबसे बड़ी संपत्ति टेस्ला में उनकी 13% हिस्सेदारी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.