पटना, फरवरी 14 -- बिहार में वाहन मालिकों में मनचाहा नंबर को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बीते दो महीने में 4117 फैंसी नंबर प्लेट जारी किए गए, जिससे राज्य सरकार को छह करोड़ की आमदनी हुई। सबसे अधिक फैंसी नंबर पटना में रजिस्टर्ड हुए, जहां 1597 वाहन मालिकों ने मनचाहा नंबर लिया। इससे पटना को 2.46 करोड़ की आय हुई। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 358, गया में 321, पूर्णिया में 189 और रोहतास में 174 फैंसी नंबर प्लेट जारी हुए। मंत्री ने कहा कि डीटीओ कार्यालयों में वाहन निबंधन की पेंडेंसी को काफी हद तक कम किया गया है। इसके फलस्वरूप निबंधन व अन्य परिवहन संबंधित सुविधाएं प्राप्त करने वालों की का संख्या बढ़ी है। राज्य में फैंसी नंबर प्लेट पाने के लिए नियम मौजूद हैं। बिहार मोटर वाहन (संशोधन) नियमावली, 1992 के नियम-64 के तहत फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.