नोएडा, जुलाई 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट लगी बाइक की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। अभियान के दौरान दो महीने में 52 बाइक जब्त की गईं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा। कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान और एसीपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में करीब दो महीने पहले बिना नंबर प्लेट लगी बाइक के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई थी। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान करीब 52 बाइक को जब्त किया गया। इनमें 10 बाइक ऐसी हैं, जिनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जगह-जगह वारदात कर आसानी से फरार हो जाते हैं। बाइक पर नंबर नहीं होने की वजह से बदमाश को पकड़ने में समय लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.