मधुबनी, मार्च 28 -- मधुबनी, वरीय संवाददाता। जिले में चोरों के आंतक से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। अपराधी सिलसिलेवार तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस चोरों के आगे नतमस्तक हो चुकी है। बीते दो महीने जिले में चोरी की 100 से अधिक घटनाएं हुई हैं। कुछ मामले में एफआईआर हुई तो कुछ में पुलिस की कार्यशैली से परेशान जनता थाने तक पहुंची ही नहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अपराधी थाना स्तर पर पुलिस से मिले हुए हैं। बेनीपट्टी के दुर्गौली में खाली घरों को चोरों ने निशाना बनाया तो बासोपट्टी के सिरियापुर में लोगों को कमरे में बंद कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। हैरानी यह कि जिले में चोरी की अधिकतर घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस विफल साबित हुई है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस व अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.