मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधान डाकघर के प्रवर डाकपाल के रूप में पंकज सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही पिछले दो महीना से प्रभार में चल रहा प्रवर डाकपाल का पद भर गया। इस दौरान पंकज सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश सभी कर्मचारी यूनियनों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रधान डाकघर के कामकाज को और आगे ले जाने की होगी। मौके पर मौजूद डाकघर के सभी शाखाओं के विभागाध्यक्षों के अलावा अलग-अलग डाक कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी ने उनको बेहतर कार्यकाल की शुभकामना दी। नेशनल डाक कर्मचारी यूनियन के प्रदेश सर्किल सेक्रेटरी प्रेरित कुमार ने कहा कि पंकज सिंह पहले भी मुजफ्फरपुर में बेहतर तरीके से डाक निरीक्षक का कार्य संभाल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.