बुलंदशहर, जनवरी 16 -- क्षेत्र की चमन विहार कालोनी स्थित ओम ट्रामा सेंटर के संचालक डा. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं दूसरी ओर देहात क्षेत्र के मूंडाखेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय युवक और नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को उनके परिजनों ने ओम ट्रामा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सक ने बताया कि जब तीनों को अस्पताल लाया गया था। तब उनकी हालत नाजुक थी, लेकिन अब तीनों की हालत में सुधार है। साथ ही तीनों मामलों में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.