पलामू, जून 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव में शुक्रवार की शाम में वृद्ध महिला कलावती देवी के गले से लगभग 20 ग्राम सोने की चेन, छीन ली गई है। मेदिनीनगर शहर के जेएस कॉलेज के समीप से भी शनिवार की सुबह में एक महिला से सोने की चेन छीन ली गई है। जमुने गांव निवासी स्वर्गीय सदानंद पाठक की पत्नी कलावती देवी ने मेदिनीनगर सदर थाना में मामला दर्ज कराया है परंतु जेएस कॉलेज के पास छिनतई की शिकार बनी महिला ने अभी तक आवेदन नहीं दी है। सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार की शाम में वह दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी क्रम में दो बाइक सवार जिसमें एक हेल्मेट पहना था, बाइक सटाते हुए सुजीत तिवारी का नाम व पता पूछते हुए नजदीक आया और एकाएक गले से सोने की चेन छिनतई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.