शामली, मार्च 5 -- गांव समसपुर निवासी श्रमिक के परिजनों द्वारा शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाये जाने के मामले में थाना आदर्शमंडी पुलिस ने वीडियोंग्राफी से पहचान कर दो महिलाओं सहित 15 नामजद व 60-65 अज्ञात लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी गजे सिंह की सडक दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी व आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर शव को मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित जलालपुर हट पर रखकर जाम लगाया था। जिसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पाया कि जाम लगाये जाने से जनता का मार्ग अवरूद्ध कर रखा गया है। जिससे विधि विरूद्ध जाम लगाकर, कार्य सरकार में बाधा व शांति व्यावस्था भंग होना पाया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया और हल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.