फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- नगर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं। थाना रसूलपुर के आसफाबाद निवासी 50 वर्षीय बेनी देवी पत्नी शिवराज सिंह ने किसी बात से कुपित होकर विषाक्त खा लिया। जिससे कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। देखते ही देखते वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसकी हालत देख घबरा गए। उसका पुत्र पंकज उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया है। वहीं थाना दक्षिण के मुस्ताबाद निवासी 20 वर्षीय मालती देवी पत्नी आशीष कुमार ने गृह कलह के चलते कीटनाशक खा लिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसकी हालत देख परिजन तथा मोहल्ले के लोग घबरा गए। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। उसकी हालत देख चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.