कन्नौज, जनवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कांशीराम कालोनी में दो महिलाओं ने घर के बाहर खेल रहे बालक को बेरहमी से पीट दिया। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित बालक के माता-पिता बच्चे को गोद में लेकर सीओ के ऑफिस पहुंचे और वहां शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। कांशीराम कालोनी निवासी दंपति ने बताया कि उसका 10 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। रोते हुए बच्चे ने जब घर आकर उसे बताया, तो वह लोग शिकायत करने गए। इस पर उन महिलाओं ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपति ने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई न होने पर वह अपने बेटे को गोद में लेकर तहसील स्थिति सीओ कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार को घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने...