बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। वहीं दूसरी तरफ एक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय महिला ने भी कीटनाशक पी लिया। दोनों महिलाओं को उनके परिजनों ने मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रामा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल के संचालक डा. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि अब दोनों की हालत में सुधार है। साथ ही दोनों मामलों के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.