बुलंदशहर, नवम्बर 30 -- नगर क्षेत्र में ठगों ने दो महिलाओं को उनके बेटों का दोस्त बनकर सोने के जेवरात ठग लिए। एक महिला के कंगन और दूसरी महिला के कुंडल लेकर आरोपी फरार हो गए। नगर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में सुशीला विहार फेस टू कालोनी निवासी पीड़ित गौरव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 29 नवंबर की सुबह उसकी मां पुष्पलता अपने घर से दूध लेने के लिए जा रही थीं। रास्ते में एक अंजान युवक ने उनकी मां को रोककर पैर छुए और बोला कि आपके बड़े बेटे ने भेजा है, ताकि आपके कंगल की माप ले सकूं। इसके बाद आरोपी ने एक घर के पास ले जाकर पीड़ित की मां के कंगन उतरवाए और वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, किंतु तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। नगर पुलिस न...