सीवान, अप्रैल 2 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गभिरार गांव में दो महिलाओं की कंबाइन हार्वेस्टर से हुई मौत के बाद से गभिरार गांव में कोहराम मचा है। इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि सुबह दिन चढ़ने के साथ गांव के ही एक किसान के कंबाइन हार्वेस्टर से दियारा गेहूं की कटनी हो रही थी। इसी बीच कटनी के दौरान छुटी हुई गेहूं की बालियों को चुन रहीं मजदूर वर्ग की दो महिलाएं इसके चपेट में आ गई। दियारा का खेत उभड़-खाबड़ (ऊंचा-नीचा) होने से ड्राइवर कंबाइन पर नियंत्रण नहीं पा सका। इससे मौके पर ही दोनों महिलाएं मनोज गोंड की पत्नी ओशिला देवी और श्याम महतो की पत्नी चंपा देवी की मौके पर ही कुचलने से मौत हो गई। समाजसेवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.