बलरामपुर, मार्च 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज एवं एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज प्रयागराज के बीच शैक्षिक उन्नयन एवं शिक्षण व शोध अनुभव को साझा करने के उद्देश्य से गत दिनों समझौता ज्ञापन पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किया गया। यह जानकारी प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय ने दिया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के बीएड विभाग के प्रो. एसपी मिश्र व डॉ राम रहीस तथा एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज प्रयागराज की प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह, उप प्राचार्य प्रो. मंजरी शुक्ल व शिक्षक प्रतिनिधि डॉ अरुणा त्रिपाठी की उपस्थिति में दोनों महाविद्यालय के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते के अनुसार दोनों महाविद्यालय के मध्य शैक्षिक उन्नयन एवं शिक्षण व शोध अनुभव को साझा करने के साथ ही दोनों महाविद्यालय में एकेडमिक मटेरियल एवं सूचना का आदान प्रदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.