मधेपुरा, फरवरी 9 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के वार्ड एक व दो महादलित बाहुल्य बस्ती के लोगों को सड़क की असुविधा का दंश झेलना मजबूरी बना हुआ है। करीब 70 वर्षों से इन लोगों क़ो सुलभ आवागमन के लिए कोई भी सड़क नहीं है। वर्तमान में जिस सड़क होकर इस टोला के रहने वाले लोग आते जाते हैं, वह सड़क दशकों से नहीं बन रहा है। स्थानीय रामनारायण पासवान के घर से पूरब होकर सुपौल जिला के पांडेपट्टी सीमा तक जाने वाली सड़क वर्षों से कच्ची हालत में ही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब से सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र बना है, उससे पहले से ही यह सड़क है। इसके बावजूद ना तो क्षेत्रीय सांसद, विधायक, प्रखंड प्रशासन और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि का ध्यान इस कच्ची सड़क पर गया है। जबकि दोनों वार्डों के लोगों को सड़क नहीं बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.