गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नौशाद आलम ने रविवार को एक बार फिर अपनी चिकित्सीय सेवा से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें राहत पहुंचाई। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनमें से गढ़वा थाना क्षेत्र के उड़सूगी गांव निवासी दिनेश राम का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया था। वहीं करमडीह गांव निवासी 20 वर्षीय पंकज कुमार का बायां जांघ टूट गया था। उक्त दोनों मरीजों का ऑपरेशन निजी क्लिनिक में कराने पर करीब 80 हजार से 1 लाख रुपए तक का खर्च आ रहा था। उसका खर्च वहन कर पाना उन गरीब परिवारों के लिए संभव नहीं था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ नौशाद आलम से मदद की गुहार लगाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.