कौशाम्बी, फरवरी 10 -- दो घरों का ताला तोड़कर अंदर बंधे 13 बकरी-बकरों को सोमवार रात चोर उठा ले गए। सुबह जानवर नदारद देख मालिकों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर भुक्तभोगियों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही है। संदीपन घाट थाने के उजिहिनी खालसा गांव निवासी मूलचंद्र पुत्र लालाराम ने बताया कि उसके बकरी और बकरे रोज की तरह घर में ही बंधे हुए थे। सोमवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चार बकरी और बकरे निकाल ले गए। गांव के ही मैकूलाल पुत्र दुबरीलाल के अनुसार उसने अपने नौ बकरे-बकरियां अपने बगल वाले घर में बांध रखे थे। रात के समय चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर सभी जानवर निकाल ले गए। सुबह बकरे-बकरियां गायब देख दोनों के होश उड़ गए। उन्होंने उनकी काफी खोजबीन की। कहीं सुराग न लगने से निराश भुक्तभोगियों ने थाने जाकर घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.