वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के बाबर शहीद गली स्थित दो मकानों की बिक्री के नाम पर करीब 67.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मकान मालिक किशन सेठ ने राजेश कुमार सेठ और उसके परिवार के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। नाटी इमली की महेश नगर कॉलोनी निवासी किशन सेठ ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बाबर शहीद गली स्थित अपने दो पुश्तैनी मकान का सौदा राजेश कुमार सेठ से किया था। दोनों मकानों की कुल कीमत 1 करोड़ 51 लाख रुपये तय हुई थी। पहला मकान 27 अक्तूबर 2023 और दूसरा 28 नवंबर 2024 को बेचा गया। किशन सेठ का कहना है कि सौदे के समय आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि पूरी रकम अदा कर देगा। शुरुआत में अलग-अलग तिथियों पर आरटीजीएस, चेक, डिमांड ड्राफ्ट और बैंकर्स चेक के जरिए कई किस्तों में भुगतान किया गया। आखिरी लेखा-जोखा करने पर पता चला ...