रुद्रप्रयाग, फरवरी 26 -- विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को सुबह 7 बजे देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बीकेटीसी के वेदपाठी और आचार्यों की ओर से शुभ मूहुर्त निकाला गया। बदरी-केदार मंदिर समिति के आचार्य एवं वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के अनुसार केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का दिन निकाला गया। पौराणिक परम्परा के अनुसार भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग के साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल, पुजारी एवं स्थानीय हकहकूकधारियों की मौजूदगी में वेदपाठी एवं आचार्यगणों द्वारा कपाट खुलने का दिन व मुहूर्त निकाला गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने विधिवत कपाट खुलने के दिन की घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.