गंगापार, दिसम्बर 25 -- चोरों ने दो मंदिरों से दो दर्जन घंटा चुरा लिया। चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। थरवई थाना क्षेत्र के बैजपुर गांव में देवी के माता चौरा स्थान भक्तों द्वारा चढ़ाया गया करीब 12 घंटा चुरा लिया। उसके बाद कुभौना गांव में देवी मंदिर में लगा हुआ करीब 13 घंटा वहां से गायब कर दिया। जानकारी मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया है। पुलिस चोरों की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...