पटना, फरवरी 17 -- बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुप्रचारित सात निश्चय योजना का एक निश्चय हर घर नल का जल की धारा दो मंत्रालयों के बीच बह रही है, जिसके जमीनी असर से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह भी परेशान हैं। बिहार विधान परिषद में एक विधान पार्षद के सवाल के जवाब में पीएचईडी विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि हर घर नल का जल योजना के पूरे काम को किसी एक विभाग के अंदर लाने का आग्रह किया गया है। इस समय हर घर नल का जल योजना का काम संजय कुमार सिंह के पीएचईडी विभाग के अलावा दीपक प्रकाश कुशवाहा के पंचायती राज विभाग के बीच बंटा हुआ है। विधान परिषद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPI-ML) की एमएलसी शशि यादव ने हर घर नल का जल योजना को लेकर सवाल किया था। इस दौरान सदन के कई सदस्यों ने नल जल योजना की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.