सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। भाजपा ने शुक्रवार को दो मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। अजय वशिष्ठ को हकीकत मंडल और मनुज तायल को भूतेश्वर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, विधायक राजीव गुम्बर व महापौर डॉ अजय सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन ने मंडल अध्यक्ष का दायित्व पुराने कार्यकर्ताओ को दिया है और उन्हें आशा है कि इनके नेतृत्व में संगठन और भी अधिक मजबूत होगा व पार्टी के सभी कार्यक्रम व आयोजन और अधिक सफलता के साथ होंगे। पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, राकेश जैन, सुरेंद्र शर्मा व भाजपा पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...