विकासनगर, दिसम्बर 17 -- चकराता संवाददाता। चकराता तहसील के कंधाड गांव में बलदेव सिंह के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से पीड़ित परिवार के सामने ठंड में सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब पांच बजे के चकराता तहसील के कंधाड गांव निवासी बलदेव सिंह पुत्र स्व. गुल्लू का दो मंजिला मकान आग लगने से जल गया। गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीण अर्जुन सिंह ने बताया कि शाम के समय सभी लोग पशु चराने व खेतों में काम करने गए थे। बच्चे पास में खेल रहे थे। इसी दौरान मकान में आग लग गई। खेतो में काम कर रहे परिजनों ने आग धधकती देखी तो वे मकान की ओर दौड़े। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.