मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में रविवार रात दो भाई बहन के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन शहर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन मनचलों ने उन्हें रोक लिया। मनचलों ने गलतफहमी में दोनों को प्रेमी प्रेमिका समझते हुए युवती के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध करने पर युवती के भाई की पिटाई कर दी गई। करीब 20 मिनट तक बीच सड़क पर दबंगई का ये सिलसिला चलता रहा। इसी बीच पीछे से एक गाड़ी आने पर मनचले मौका पाकर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों भाई बहन किसी तरह वहां से निकले। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं पुलिस मामले क...