बलिया, नवम्बर 18 -- बलिया, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो भाईयों समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। श्रीराम-जानकी, लक्ष्मण मंदिर (छोटकी मठिया) मिश्र नेवरी (कदम चौराहा) के महंथ सत्यदेव दास ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। उन्होंने बताया था कि मेरे गुरु स्व. महावीर दास को महंथ श्रीराम प्रसाद दास के द्वारा मंदिर की सम्पूर्ण चल-अचल सम्पत्ति की वासीयत की गयी थी। इसके पैरा पांच में वासीयतकर्ता ने सम्मति को बेचने अथवा हस्तान्तरण करने पर भी पाबंदी लगायी थी। उनका कहना है कि भृगु आश्रम (नागाजी मठ गली) निवासी राजेश सिंह ने फर्जी और कूटरचित नोटरी वासीयतनामा 31 मार्च 2021 को तैयार कराया जिस पर मेरे गुरु का इम्पोस्टर हस्ताक्षर बनाने के साथ ही अपने भाई...