महोबा, फरवरी 8 -- खन्ना, संवाददाता। छात्र का शव तालाब में मिलने के बाद परिजनों के हंगामा के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित दो भाईयों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव बन्नी के मजरा बरमपुरवा निवासी बरदानी प्रजापति का 22 वर्षीय पुत्र रवि प्रजापति इंटरमीडिएट कक्षा का छात्र था जो एक फरवरी को घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। परिजनों के द्वारा खोजबीन करने के बाद भी सुराग न मिला। बाद में शुक्रवार को गांव के बाहर तालाब में छात्र का शव बरामद किया गया। परिजनों के द्वारा शुक्रवार को राजमार्ग में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिजनों के हंगामा के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के साथ मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.